नयी दिल्ली 06 अगस्त (कड़वा सत्य) कांग्रेस नेता तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि बंगलादेश में शांति बहाली को लेकर वह सरकार को हर तरह से अपना समर्थन देंगे।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार श्री गांधी ने बंगलादेश के मुद्दे पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सरकार से विदेश नीति पर भी सवाल पूछा लेकिन कहा कि बंगलादेश में जारी संकट को रोकने के लिए वह सरकार को समर्थन देंगे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में श्री गांधी ने सरकार की विदेश नीति और खासकर बंगलादेश की घटनाओं के लेकर सवाल किए लेकिन कहा कि राष्ट्रहित में जो भी कदम उठाए जाएंगे उनका वह समर्थन करेंगे।
उन्होंने बंगलादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर भी चिंता जताई और कहा कि वहां अल्पसंख्यकों की स्थिति एक महत्वपूर्ण चिंता बनी हुई है, उनकी संपत्तियों पर हमलों की रिपोर्ट हैं।
.साहू
कड़वा सत्य
राहुल का बंगलादेश को लेकर सरकार को सहयोग का भरोसा

Patna News: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA का बड़ा एक्शन! अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई के निर्देश

मध्य प्रदेश: कार ओवरटेकिंग को लेकर AAP पार्षद के पति से बर्बरता: लाठी-डंडों से पीटा, धरने पर बैठे समर्थक

बिहार: समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, सिपाहियों से बाइक लूटने की कोशिश; तीन बदमाश फरार

