समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिला अंतर्गत अंगारघाट थाना क्षेत्र के डिहुली गांव के पास गुरुवार को SH-55 किनारे एक अर्द्धनिर्मित राइस मिल के समीप शराब की सूचना पर पकड़ने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, इस दौरान बाइक सवार सिपाहियों के साथ लूटपाट की कोशिश एवं मारपीट की घटना को अंजाम देकर भागे सभी बदमाश।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम शराब की बड़ी खेप पकड़ने के लिए छापेमारी करने निकली थी, टीम के आगे-आगे सुरक्षा और रेकी के तौर पर लाइनर की भूमिका निभा रहे दो सिपाही मनीष कुमार और राजा कुमार एक ही बाइक से चल रहे थे। इसी बीच थाना क्षेत्र के डिहुली गांव के पास घात लगाए तीन पैदल बदमाशों ने सिपाहियों की बाइक को जबरन रोक लिया और उसे लूटने का प्रयास करने लगे।
वहीं इस संबंध में सिपाही मनीष ने बताया कि जब उन्होंने बाइक छीनने का विरोध किया तो बदमाशों ने उग्र होकर उन पर डंडों से हमला कर दिया , फिर मारपीट करने के बाद सभी बदमाश भाग गए। बदमाशों को भागते देख सिपाही मनीष और राजा ने भारी बारिश के बीच भी उनका पीछा किया, सिपाहियों ने बदमाशों को गांव के डीहवार स्थान तक खदेड़ा, हालांकि खराब मौसम एवं मूसलाधार बारिश और पास ही मौजूद जनेर के खेतों का फायदा उठाकर तीनों बदमाश सिपाहियों के पकड़ में आने से पहले ही फरार होने में सफल रहे।
वहीं इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि तीनों बदमाश की पहचान और आगे की कारवाई में जुट गई हैं।





