नयी दिल्ली, 27 जुलाई (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सभी कर्मियों को बल के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं और उनके राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण और दृढ़ सेवा भावना की सराहना की है।
श्री मोदी ने शनिवार को डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक संदेश में कहा, “स्थापना दिवस के अवसर पर, सभी सीआरपीएफ इंडिया कर्मियों को मेरी शुभकामनाएं। राष्ट्र के प्रति उनका अटूट समर्पण और अथक सेवा वास्तव में सराहनीय है। वे हमेशा साहस और प्रतिबद्धता के उच्चतम मानकों के पक्षधर रहे हैं। हमारे राष्ट्र को सुरक्षित रखने में उनकी भूमिका भी सर्वोपरि है।”
इस बल की स्थापना आज के ही दिन 1939 में की गयी थी। बल का मुख्यालय नयी दिल्ली में है। इस बल में कर्मचारियों की संख्या तीन लाख से भी अधिक है।
,
कड़वा सत्य
मोदी ने सीआरपीएफ कर्मियों को बल के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

