नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर (कड़वा सत्य) लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने श्री मल्लिकार्जुन खरगे के कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर शनिवार को उन्हें बधाई दी।
इस मौके पर श्री गांधी तथा पार्टी के अन्य कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में श्री खरगे दो साल पूरे होने पर दो केक भी काटे। इस मौके श्री गांधी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने श्री खरगे को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
श्री गांधी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा,"श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी को कांग्रेस अध्यक्ष के दो साल पूरे करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व ने पार्टी के जनसेवा के संकल्प को सशक्त किया है।"
उन्होंने कहा, "आपका संघर्ष और अनुभव हमें प्रेरित करता है।संविधान और जनता के हितों की रक्षा के लिए आपका मार्गदर्शन हर न्याय योद्धा के लिए बहुमूल्य है।"
,
कड़वा सत्य
खरगे के कार्यकाल को दो साल पूरा होने पर राहुल ने दी बधाई

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

