नयी दिल्ली, 13 फरवरी (कड़वा सत्य) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि केंद्र में इंडी गठबंधन की सरकार बनते ही विभिन्न फसलों के लिए एमएसपी की गारंटी वाला कानून बनाया जाएगा।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य(एमएसपी) की देश भर के किसानों की लंबे समय से लंबित मांग है और सत्ता में आने पर सबसे पहले किसानों की इस मांग को पूरा किया जाएगा।
श्री गांधी ने कहा, "किसान भाइयों आज ऐतिहासिक दिन है। कांग्रेस ने हर किसान को फसल पर स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार एमएसपी की कानूनी गारंटी देने का फैसला लिया है। यह कदम 15 करोड़ किसान परिवारों की समृद्धि सुनिश्चित करके उनका जीवन बदल देगा।कांग्रेस की गारंटी।"
श्री खड़गे ने कहा, " मोदी सरकार किसानों की आवाज़ पर लगाम लगा रही है। किसान के हित में एमएसपी को क़ानूनी दर्जा दिया जाएगा।"
इस बीच कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राजधानी दिल्ली को ‘पुलिस छावनी’ में तब्दील कर दिया गया है। कांग्रेस किसानों के न्याय की मांग का समर्थन करती है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी जी भी किसान न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। हमारी मांग है कि प्रधानमंत्री जी खुद किसानों से बात करें और उन्हें न्याय दें।"
अभिनव,आशा
सरकार बनी तो एमएसपी पर कानून बनाएंगे : खड़गे-राहुल

उत्तरप्रदेश: सहारनपुर से बिहार तक नकली सिक्कों की सप्लाई! 70 करोड़ से ज्यादा के सिक्के बाजार में खपा चुके गिरोह का पर्दाफाश

मध्यप्रदेश: महिदपुर में स्कूल बंद होने के विरोध में चक्काजाम, विधायक के साथ सड़क पर उतरे ग्रामीण

HACK CORE 2026: AI से किसानों की समस्या का समाधान, SeedCoders ने जीती राष्ट्रीय प्रतियोगिता

