नयी दिल्ली 22 अगस्त (कड़वा सत्य) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा से बात की और राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।
श्री शाह ने राज्य सरकार को आवश्यकता पड़ने पर केंद्र से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।
गृह मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि मोदी सरकार संकट की इस घड़ी में त्रिपुरा के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राहत एवं बचाव कार्यों में स्थानीय प्रशासन की सहायता के लिए राज्य में नावों और हेलिकॉप्टरों के अलावा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें भेज रही है।
श्री शाह ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “त्रिपुरा के सीएम डॉ. माणिक साहा से बात की और राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। केंद्र राहत और बचाव कार्यों में स्थानीय सरकार की सहायता के लिए नावों और हेलीकॉप्टरों के अलावा एनडीआरएफ की टीमों को राज्य में भेज रहा है। आवश्यकता पड़ने पर केंद्र से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। संकट की इस घड़ी में मोदी सरकार त्रिपुरा में हमारी बहनों और भाइयों के साथ मजबूती से खड़ी है।'
उल्लेखनीय है कि त्रिपुरा में मूसलाधार वर्षा के कारण आई बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
,
कड़वा सत्य
शाह ने माणिक से बात कर त्रिपुरा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया

Bihar Fertilizer News: खाद कंपनियों पर सरकार सख्त, रिटेल पॉइंट तक समय पर सप्लाई नहीं तो होगी कार्रवाई

IMC Gaya पर सरकार का बड़ा फोकस! BIADA MD ने किया साइट इंस्पेक्शन, निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तरप्रदेश: मेले में झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; 13 गिरफ्तार

