नयी दिल्ली 20 मई (कड़वा सत्य) लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आठ राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों पर पूर्वाह्न 11 बजे तक अनुमानित औसत मतदान 23.66 प्रतिशत हुआ। सभी सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा।
निर्वाचन आयोग के सूत्रों के अनुसार मतदान शुरू होने के बाद पहले चार घंटों में पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 32.70 प्रतिशत तथा महाराष्ट्र में सबसे कम 15.93 प्रतिशत मतदान हुआ है। इक्का-दुक्का घटनाओं को छाेड़कर कहीं से कोई अप्रिय रिपोर्ट सामने नहीं आयी है और अभी तक चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से सुचारू रूप से चल रहा है।
पांचवें चरण में राज्य एवं केन्द्रशासित प्रदेशवार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा:-
राज्य/केंद्रशासित प्रदेश......मतदान प्रतिशत
बिहार .............................21.11
जम्मू-कश्मीर....................21.37
झारखंड .........................26.18
लद्दाख ...........................27.87
महाराष्ट्र...........................15.93
ओडिशा...........................21.07
उत्तर प्रदेश.......................27.76
पश्चिम बंगाल...................32.70
इसके अलावा ओडिशा की 35 विधानसभा सीटों के लिए 10 बजे तक 21.07 प्रतिशत मतदान हुआ है।
कड़वा सत्य
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 11 बजे तक 23.66 प्रतिशत मतदान

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

