नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (कड़वा सत्य) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देश के पहले उपप्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को जयंती पर ंजलि अर्पित करते हुए उन्हें आज नमन किया।
श्री गांधी ने कहा "देश को एकता और अखंडता के सूत्र में बांधने वाले 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। भारत जोड़ने और देश में एवं भाईचारा स्थापित करने वाले उनके पदचिह्न सदैव हमारा मार्गदर्शन करतें हैं।"
कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा "सरदार पटेल ने संघियों को लगाम में रखा तो आज तमाम संघी भी इस आजीवन कांग्रेसी के आगे नतमस्तक होने पर मजबूर हो गए। कुछ साल पहले यही संघी सरदार साहब के विरुद्ध पुस्तकें छापते और बांटते थे। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें प्रणाम"
कांग्रेस पार्टी ने भी अपने आधिकारिक पेज पर उन्हें ंजलि देते हुए ट्वीट कर कहा "महान स्वतंत्रता सेनानी, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। देश की एकता एवं अखंडता के सूत्रधार 'लौह पुरुष' सरदार पटेल, हम सभी देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। ंजलि "
.
कड़वा सत्य
राहुल ने सरदार पटेल को जयंती पर किया नमन

IMC Gaya पर सरकार का बड़ा फोकस! BIADA MD ने किया साइट इंस्पेक्शन, निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तरप्रदेश: मेले में झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; 13 गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश: सेवा सुरक्षा और मानदेय को लेकर स्ववित्तपोषित शिक्षक लामबंद, सीएम को भेजा ज्ञापन

