नयी दिल्ली, 09 अक्टूबर (कड़वा सत्य) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार श्री सोरेन तथा उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने श्री खरगे के आवास पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव संगठन वेणुगोपाल भी मौजूद रहे।
समझा जाता है कि श्री सोरेन ने झारखंड विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष तथा पूर्व अध्यक्ष गांधी से चर्चा की। झारखंड में विधानसभा चुनाव इसी साल होने हैं और चुनाव की तारीखों का एलान किसी भी दिन किया जा सकता है।
श्री सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा इंडिया समूह का हिस्सा है और गठबंधन में कांग्रेस ही झारखंड में श्री सोरेन की पार्टी के बाद सबसे ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार खडा कर सकती है।
,
कड़वा सत्य
राहुल-खरगे से मिले हेमंत सोरेन

IMC Gaya पर सरकार का बड़ा फोकस! BIADA MD ने किया साइट इंस्पेक्शन, निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तरप्रदेश: मेले में झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; 13 गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश: सेवा सुरक्षा और मानदेय को लेकर स्ववित्तपोषित शिक्षक लामबंद, सीएम को भेजा ज्ञापन

