नयी दिल्ली 22 अप्रैल (कड़वा सत्य) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को यहां एक समारोह में 67 हस्तियों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कारों से सम्मानित किया।
श्रीमती मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में तीन पद्म विभूषण, आठ पद्म भूषण और 56 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए।
राष्ट्रपति ने पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू , डॉक्टर पद्मा सुब्रमण्यम तथा बिंदेश्वर पाठक को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। श्री बिंदेश्वर पाठक को यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया गया है। उनकी पत्नी ने राष्ट्रपति से यह सम्मान हासिल किया। इसके अलावा फ़िल्म कलाकार मिथुन चक्रवर्ती , गायिका उषा उत्थुप और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल नाइक को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह , विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर और अनेक गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर मौजूद थे।
.
कड़वा सत्य
राष्ट्रपति ने 67 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिहार: बेटी की शादी के लिए लिया था कर्ज, 10 लाख के बोझ में किराना दुकानदार ने की आत्महत्या

