नयी दिल्ली 10 मार्च (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 10 नये वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुभारंभ के साथ ही 85 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली रेलवे की विभिन्न बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
श्री मोदी यहां वर्चुअल कार्यक्रम में चार वंदे भारत ट्रेनों के विस्तार और नौ अन्य ट्रेनों को भी हरी झंडी देंगे। अभी तक देश में 82 वंदेभारत ट्रेनें चल रही रही हैं, जो ब्रॉडगेज विद्युतीकृत नेटवर्क वाले राज्यों को जोड़ती हैं। ये वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनें 24 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 256 जिलों से गुजरती हैं । दस जोड़ी और वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत के साथ इनकी संख्या 104 हो जायेंगी।
मोदी मंगलवार को 10 वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ करेंगे

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

