नयी दिल्ली 16 मई (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको की हत्या के प्रयास पर गहरा दुख जताया और इस कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा की।
श्री मोदी ने एक्स पर अपने पोस्ट में स्लोवाकिया के अपने समकक्ष के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि भारत स्लोवाक गणराज्य के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है। उन्होंने कहा , “ स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री महामहिम राबर्ट फिको पर गोलीबारी की खबर से गहरा सदमा लगा। मैं इस कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं और श्री फिको के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। भारत स्लोवाक गणराज्य के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।”
गौरतलब है कि 59 वर्षीय श्री फिको बुधवार को स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा से लगभग 140 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में हैंडलोवा शहर में एक बैठक में भाग लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उन पर गोलीबारी की गयी। पेट में गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां उनकी हालत गंभीर बतायी गयी है।
अशोक
कड़वा सत्य
मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री की हत्या के प्रयास की कड़ी निंदा की

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिहार: बेटी की शादी के लिए लिया था कर्ज, 10 लाख के बोझ में किराना दुकानदार ने की आत्महत्या

