नयी दिल्ली 27 फरवरी (कड़वा सत्य) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आगामी पांच मार्च को पहले पेयजल पुरस्कार प्रदान करेंगी। आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने पहले पेयजल सर्वेक्षण पुरस्कारों की घोषणा कर दी है इन पुरस्कारों के माध्यम से शहरों और राज्यों को जल क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में शहरों और राज्यों की उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए 130 पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। ये पुरस्कार प्रतिष्ठित पेयजल स्वर्ण, रजत और कांस्य सिटी पुरस्कारों से लेकर विभिन्न श्रेणियों तक फैले हुए हैं। पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ जल निकाय, सतत चैंपियन, पुन: उपयोग चैंपियन, जल गुणवत्ता और वर्ष की प्रतिष्ठित अमृत 2.0 रोटेटिंग ट्रॉफी के लिए दिये जायेंगे। पुरस्कारों के चयन के लिए 485 शहरों में विभिन्न मापदंडों को शामिल किया गया है जिनमें पहुंच, कवरेज, जल शोधन संयंत्रों और घरों में पानी की गुणवत्ता और जल निकायों की स्थिति संबंधित स्थिरता, फ्लोमीटर की उपलब्धता और जलशोधित उपयोग किए गए पानी का पुन: उपयोग शामिल है।
मुर्मु पेयजल पुरस्कार प्रदान करेंगी

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

