नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (कड़वा सत्य) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरूवार को भारत रत्न सरदार पटेल की जयंती पर यहां पटेल चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हेंं ंजलि अर्पित की।
देश के पहले गृह मंत्री और लौह पुरूष के नाम से प्रसिद्ध सरदार पटेल की जयंती को देश भर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
राष्ट्रपति सुबह सात बजे पटेल चौक पहुंची और सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
उन्होंने राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में भी सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
श्रीमती मुर्मु ने सरदार पटेल को नमन करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि देश का एकीकरण सुनिश्चित करने वाले लौह पुरूष सरदार भाई पटेल की जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से विनम ंजलि। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल एक महान देशभक्त एवं अग्रणी राष्ट्र निर्माता थे। उनके आदर्शों से हमे राष्ट्र निर्माण के लिए अनवरत कार्य करने की प्रेरणा लेनी चाहिए।
.
कड़वा सत्य
मुर्मु ने पटेल चौक जाकर सरदार पटेल को ंजलि अर्पित की

IMC Gaya पर सरकार का बड़ा फोकस! BIADA MD ने किया साइट इंस्पेक्शन, निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तरप्रदेश: मेले में झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; 13 गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश: सेवा सुरक्षा और मानदेय को लेकर स्ववित्तपोषित शिक्षक लामबंद, सीएम को भेजा ज्ञापन

