नयी दिल्ली, 24 मई (कड़वा सत्य) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तीस हजारी ने अदालत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार को शुक्रवार को चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में गिरफ्तार बिभव कुमार की पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस ने आज उन्हें अदालत में पेश किया। अदालत में सुनाव के दौरान दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार की चार दिन की न्यायिक हिरासत मांगी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया और उन्हें 28 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
उल्लेखनीय है कि पुलिस ने बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने सुश्री मालीवाल से मारपीट मामले में 18 मई को दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास से गिरफ्तार किया था। इस मामले में आरोपी बिभव कुमार ने जांच के दौरान जब्त किए गए डीवीआर की सुरक्षा और उसे रिकॉर्ड पर रखने के लिए एक आवेदन दायर किया है।
संतोष,
कड़वा सत्य
मालीवाल से मारपीट का मामला: अदालत ने बिभव कुमार को चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

