नयी दिल्ली, 27 फरवरी (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा संदेशखाली के आरोपी शाहजहां शेख को बचाने का आरोप लगाते हुए आज पूछा कि कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा शाहजहाँ की गिरफ्तारी पर रोक नहीं होने के बावजूद उस पर ममता बनर्जी सरकार की इतनी ममता क्यों बरस रही है और पीड़िताओं के प्रति वह इतनी निर्मम क्यों हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने यहां पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि संदेशखाली मामले में कल कलकत्ता उच्च न्यायालय ने ममता बनर्जी सरकार के उस झूठ को बेनकाब कर दिया कि शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर अदालत की कोई रोक है तथा उसका नाम अभियुक्त के रूप में दर्ज है। अब तृणमूल कांग्रेस बतायें कि अभियुक्त हाेने के बावजूद उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उसके प्रति इतनी ममता क्यों दिखा रहीं हैं और पीड़ित महिलाओं के प्रति इतनी निर्मम क्यों हैं।
ममता बनर्जी शाहजहां शेख को संरक्षण दे रही हैं : भाजपा

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

