नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (कड़वा सत्य) भारत ने प्रशांत महासागर के द्वीप समूह में स्थित पापुआ न्यू गिनी को पोर्टेबल आरओ इकाइयों के साथ 12 हेमो-डायलिसिस मशीनें प्रदान की हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर अपनी एक पोस्ट में लिखा है कि भारत प्रशांत द्वीपीय परिवार के साथ खड़ा है। तृतीय फिपिक शिखर सम्मेलन में की गई भारत की प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए, पोर्टेबल आरओ इकाइयों के साथ 12 हेमो-डायलिसिस मशीनों की पहली खेप गुजरात के पिपावाव बंदरगाह से पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी के लिए रवाना हुई।
श्री जायसवाल ने कहा कि भारत की यह सहायता पापुआ न्यू गिनी की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करेगी।
,
कड़वा सत्य
भारत ने पापुआ न्यू गिनी को 12 हेमो-डायलिसिस मशाीनें दीं

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

