नयी दिल्ली, 11 मार्च (कड़वा सत्य) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सांसद के संविधान बदलने संबंधी बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह विचार बहुत खतरनाक है तथा इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी और भी खतरनाक है।
श्री गांधी ने सोमवार को कहा, "भाजपा सांसद के ‘संविधान बदलने’ वाले बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी खतरनाक है। अब चुनाव दो विचारधाराओं के बीच है।संविधान या संघविधान, सामाजिक न्याय या शोषण, धर्मनिरपेक्षता या सांप्रदायिकता, नागरिक अधिकार या बेबस जनता, बोलने की आज़ादी या डर भरी चुप्पी, मोहब्बत या नफ़रत,विविधता या एकाधिकार, न्यायपूर्ण व्यवस्था या तानाशाही अन्याय।"
उन्होंने कहा, "आज़ादी के संघर्ष से मिली भारत की सबसे कीमती धरोहर, संविधान को बदलने का मतलब देश को गुलामी की ओर धकेलना है।आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का फैसला अब आपके हाथों में है।"
अभिनव, यामिनी
भाजपा सांसद के संविधान बदलने संबंधी बयान पर मोदी की चुप्पी खतरनाक: राहुल

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

