नयी दिल्ली 13 जून (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण कुमार की ओर से जारी विज्ञप्ति में हिमाचल प्रदेश की तीन देहरा, हमीरपुर और नालागढ़, मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा (अजजा) और उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर विस क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नामों के बारे में जानकारी दी गयी।
पार्टी ने हिमाचल की देहरा विस पर श्री होशियार सिंह चम्बयाल को उम्मीदवार बनाया है, जबकि हमीरपुर में श्री आशीष शर्मा और नालागाढ़ में श्री कृष्ण लाल ठाकुर को चुनावी समर में उतारा है।
भाजपा ने मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विस सीट पर श्री कमलेश शाह को उम्मीवार बनाया है। वहीं उत्तराखंड की बद्रीनाथ विस सीट पर श्री राजेंद्र सिंह भंडारी को चुनावी समर में उतारा है, जबकि मंगलौर विस सीट पर श्री करतार सिंह भडाना को उम्मीदवार बनाया है।
संतोष
कड़वा सत्य
भाजपा ने हिमाचल, उत्तराखंड, मप्र में विस उपचुनावों के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा

बिहार ने Bauma CONEXPO INDIA 2026 में दिखाई अपनी औद्योगिक ताकत, निवेशकों के सामने खोले बड़े अवसर

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

