नयी दिल्ली 11 जनवरी (कड़वा सत्य) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को शीशमहल वाला आपदा-ए-आजम बताया है।
भाजपा ने सोशल मीडिया पर शनिवार को एक पोस्टर जारी कर श्री केजरीवाल को शीशमहल वाला आपदा-ए-आजम बताया। दिल्ली भाजपा की ओर से जारी किया गया यह पोस्टर फिल्म जोधा अकबर का एडिटेड पोस्टर है और इसमें श्री केजरीवाल को शीशमहल वाला आपदा-ए-आजम बताया। इसके अलावा भाजपा ने फिल्म वेडनसडे का एडिडेट वीडियो भी जारी किया है, जिसमें श्री केजरीवाल को महाठग बताया गया है।
इससे पहले भाजपा ने श्री केजरीवाल को लेकर भूलभुलैया फिल्म का एडिटेड पोस्टर जारी किया था, जिसमें श्री केजरीवाल को चुनावी हिंदू बताया था।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। यहां 05 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 08 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
संतोष सैनी
कड़वा सत्य
भाजपा ने केजरीवाल को बताया शीशमहल वाला आपदा-ए-आजम

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

