नयी दिल्ली, 04 मार्च (कड़वा सत्य) कांग्रेस महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने अभिवादन में जन समूह को 'मेरे परिवार के सदस्यों' कह कर संबोधित करने पर तंज करते हुए कहा है कि समाज के पीड़ित लोग नहीं बल्कि जिन्हें खुद वह भ्रष्टाचारी और पूंजीपति बताते हैं, वे ही उनके परिवार के सदस्य हैं।
श्री वेणुगोपाल ने सोमवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि मणिपुर में महिलाएं पीड़ित हैं, दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन कर रहे हैं, बेरोजगारी चरम पर है और युवा आए दिन आत्महत्या कर रहे हैं, उन सबकी बजाय श्री मोदी के परिवार के सदस्य वे हैं, जिन्हें उनकी सरकार भ्रष्टाचारी करार देती है।
उन्होंने कहा "क्या मणिपुर की महिलाओं को मोदी के परिवार में जगह मिलेगी। क्या प्रधानमंत्री दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को अपना परिवार कहेंगे। रोज़ आत्महत्या करने को मजबूर बेरोजगार युवाओं के बारे में क्या, प्रधानमंत्री उन्हें अपना परिवार क्यों नहीं कहते।"
कांग्रेस नेता ने कहा, "हकीकत यह है कि सरकार केवल प्रधानमंत्री के करीबियों के लिए काम करती है,जघन्य अपराधों के आरोपियों को बचाती है और ऐसे नेताओं को शामिल करती है जिन्हें वे खुद भ्रष्ट करार देते हैं। वो है मोदी का असली परिवार।"
अभिनव, यामिनी
पूंजीपति, भ्रष्टाचारी हैं मोदी के ‘परिवार के सदस्य’: वेणुगोपाल

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

