नयी दिल्ली, 27 फरवरी (कड़वा सत्य) दिल्ली विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान मंगलवार को एक बार फिर पानी बिल माफी योजना को रोके जाने को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने विधानसभा में विरोध-प्रदर्शन किया।
सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ देर बाद ‘आप’ के विधायक पानी बिल माफी योजना को रोकने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ‘आप’ विधायकों ने नारों से लिखी लख्ती लेकर सदन के अंदर नारेबाज़ी की। विधायकों ने पहले दिल्ली विधानसभा के अंदर प्रदर्शन किया और फिर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने भाजपा का पूतला फूंका।
पानी बिल माफी योजना को रोकने पर विधानसभा में ‘आप’ विधायकों का प्रदर्शन

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

