नयी दिल्ली, 01 जून (कड़वा सत्य) दिल्ली में तापमान में धीरे-धीरे कमी आने और लू की स्थिति में नरमी से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि दिल्ली समेत पश्चिमोत्तर इलाकों चल रही लू की स्थिति अगले दो दिनों में धीरे-धीरे कम होने की संभावना है।दिल्ली के कुछ इलाकों में हालांकि अगले दो दिनों तक लू की स्थिति बनी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार इस क्षेत्र में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आने के आसार है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। दिल्ली में आज आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। राष्ट्रीय राजधानी में आज 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बहुत हल्की बारिश होने और गरज/धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। यहां पर अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
संतोष,
कड़वा सत्य
दिल्लीवासियों को लू की स्थिति से राहत मिलने के आसार

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

