नयी दिल्ली, 31 मई (कड़वा सत्य) दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, त्रिपुरा, मेघालय, असम के शेष भागों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम के अधिकतर क्षेत्रों में आगे बढ़ गया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को बताया कि केरल और पूर्वोत्तर भारत में गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन के आसार थे। मानसून केरल में अपनी सामान्य तिथि एक जून की जगह दो दिन पहले ही दस्तक दे चुका है। मौसम अधिकारियों ने कहा, “अगले दो-तीन दिनों के दौरान मध्य अरब सागर, लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ स्थानों पर मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। ”
दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के शेष भागों में आगे बढ़ा

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

