नयी दिल्ली 05 अगस्त (कड़वा सत्य) केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति की सोमवार देर शाम हुई बैठक में पड़ोसी देश बंगलादेश में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम और प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत आने के बाद उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की गई।
प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने देर रात बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में उनके आवास पर सुरक्षा मामलों की समिति की बैठक हुई। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बंगलादेश के राजनीतिक घटनाक्रम और इसके बाद उत्पन्न स्थिति की जानकारी दी गई।
बैठक में श्री मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
, संतोष
कड़वा सत्य
केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति की बैठक में बंगलादेश की स्थिति पर चर्चा

उत्तर प्रदेश: 100 बेड अस्पताल के आवास में डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

राजस्थान: विधायक रविंद्र सिंह भाटी की यात्रा में मोबाइल-नकदी चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश : गोंडा में महिला कर्मचारी को धमकी देने का मामला, निजी फोटो-वीडियो प्रसारित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

