नयी दिल्ली 06 मार्च (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने पिछले दिनों राज्यसभा चुनाव के दौरान हिमाचल प्रदेश में क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें राष्ट्रीय सचिव पद से मंगलवार को हटा दिया।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से श्री शर्मा को इस पद से हटा दिया है।
ग़ौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के श्री शर्मा सहित छह विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी। कांग्रेस ने इन विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधि के कारण अयोग्य ठहराने की विधानसभा अध्यक्ष से अपील की थी।
अभिनव, उप्रेती
कांग्रेस ने विधायक सुधीर शर्मा को राष्ट्रीय सचिव पद से हटाया

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

