नयी दिल्ली 28 अप्रैल (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने आज ओडिशा से लोकसभा के दो तथा आठ विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार घोषित किये।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन सभी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं।
उन्होंने बताया कि चुनाव समिति ने संबलपुर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बदला है और दुलाल चंद्र प्रधान की जगह नागेंद्र प्रधान को नया उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने कटक लोकसभा सीट से सुरेश महापात्र को उम्मीदवार घोषित किया है।
श्री वेणुगोपाल के अनुसार चुनाव समिति ने राज्य विधानसभा की आठ सीटों के लिए भी उम्मीदवारों के नाम का चयन किया है।
, संतोष
कड़वा सत्य
कांग्रेस ने ओडिशा में लोकसभा की दो,विधानसभा के आठ प्रत्याशी किये घोषित

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

