नयी दिल्ली, 14 फरवरी (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन और वरिष्ठ नेता रेणुका चौधरी सहित छह लोगों को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है।
पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन नेताओं की उम्मीदवारी को संस्तुति दी है।
श्री वेणुगोपाल ने बताया की पार्टी ने सर्वश्री माकन, सैयद नासिर हुसैन तथा जीसी चंद्रशेखर को कर्नाटक से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने मध्य प्रदेश से श्री डेस्क सिंह तथा तेलंगाना से श्रीमती रेणुका चौधरी और श्री एम अनिल कुमार यादव को राज्यसभा का टिकट दिया है।
पार्टी ने इससे पहले आज चार और लोगों को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया जिनमें पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को राजस्थान से तथा श्री अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार, श्री अभिषेक मनु सिंघवी को हिमाचल प्रदेश तथा श्री चंद्रकांत हंडोरे को महाराष्ट्र से उम्मीदवार बनाया है।
अभिनव,आशा
कांग्रेस ने अजय माकन सहित छह लोगों को राज्यसभा का टिकट दिया

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

