नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर (कड़वा सत्य) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि देश में अडानी तथा बुच के एकाधिकार को संरक्षण देने का सिंडिकेट चल रहा है, इसलिए कांग्रेस का लक्ष्य जनहित में इस एकाधिकार को तोड़ना है।
उन्होंने एकाधिकार को देश की जनता के खिलाफ बताया और कहा कि और यह स्पष्ट होना चाहिए कि इस एकाधिकार को संरक्षण देने का मकसद किसे लाभ पहुंचाना है।
श्री गॉंधी ने कहा,“मोनोपॉली का जाल बिछाने और उसे बचाने वाले कौन। अडानी को रक्षा खरीद में बिचौलिया बनाने वाला कौन। मोनोपॉली का फायदा किसे। अडानी, भाजपा या कोई और... मोनोपॉली से नुकसान किसे। अग्निवीर, राष्ट्रीय सुरक्षा, छोटे व्यापार या करदाताओं को।”
उन्होंने इसे एकाधिकार का संरक्षण करने वाला सिंडिकेट बताया और कहा,“सिंडिकेट
का उद्देश्य-बुच बचाओ, अडानी बचाओ, मोनोपॉली बचाओ। हमारा लक्ष्य - जनहित बचाओ, देशहित बचाओ, सिंडिकेट को सज़ा दिलाओ।”
.
कड़वा सत्य
एकाधिकारवाद के संरक्षण को तोड़ना हमारा लक्ष्य : राहुल

IMC Gaya पर सरकार का बड़ा फोकस! BIADA MD ने किया साइट इंस्पेक्शन, निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तरप्रदेश: मेले में झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; 13 गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश: सेवा सुरक्षा और मानदेय को लेकर स्ववित्तपोषित शिक्षक लामबंद, सीएम को भेजा ज्ञापन

