जौनपुर: जौनपुर में खेत की जोताई के विवाद में हुए खूनी संघर्ष में बुजुर्ग किसान की पीट पीट कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पट्टीदारों ने जमीनी विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की पीटकर मार डाला। घायल को इलाज के लिए गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की हत्या के बाद गांव में तनाव पुलिस तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने हत्या करने वाले दो आरोपियों की गिरफ्तार करने का दावा की हैं। पूरा मामला जौनपुर के मीरगंज थाना के जारौना गाँव की घटना है।
मिली जानकारी के मुताबिक जरौना निवासी काशीनाथ उपाध्याय ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई करा रहे थे। इसी दौरान उनके पट्टीदार विनोद और विकास वहां पहुंच गए और खेत जोतने का विरोध करने लगे जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर विनोद और विकास ने काशीनाथ की पीट कर मार डाला। परिजन घायल को सीएचसी मछलीशहर ले गए, जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। इससे गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल को तैनात कर दिया गया।
सूचना पर मीरगंज थानाध्यक्ष अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ मछलीशहर परमानंद कुशवाहा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि हत्याकांड में केस दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई कर रही है।





