नयी दिल्ली, 18 जनवरी (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी (आप) ने राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि दिल्ली चुनाव में हार के डर से बौखलाई भाजपा ने अपने गुंडों से श्री केजरीवाल पर हमला करवाया।
आप के के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा बौखलाए हुए कायरों की पार्टी है। श्री केजरीवाल के कामों पर लड़ने की हिम्मत नहीं है, तो अपने गुंडों से उन पर हमला करवा दिया। इससे ज्यादा घटिया और निचले स्तर की राजनीति कोई हो नहीं सकती, जो भाजपा कर रही है। भाजपा यह समझ लें कि इस ईंट का करारा जवाब अब दिल्ली की जनता देगी।
हार के डर से बौखलाई भाजपा ने केजरीवाल पर करवाया हमला : आप

IMC Gaya पर सरकार का बड़ा फोकस! BIADA MD ने किया साइट इंस्पेक्शन, निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तरप्रदेश: मेले में झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; 13 गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश: सेवा सुरक्षा और मानदेय को लेकर स्ववित्तपोषित शिक्षक लामबंद, सीएम को भेजा ज्ञापन

