नयी दिल्ली, 15 अगस्त (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए सभी जरूरी उपाय करने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया और कहा कि इस चुनौती से निपटने के लिए हरित और हाइड्रोजन को मिशन के रूप में लिया जा रहा है।
श्री मोदी ने गुरुवार को लाल किले की प्राचीर से 78वें स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन के लिए भारत के प्रयासों को अहम माना जा रहा है, इसलिए हम हरित और हाइड्रोजन को मिशन के रूप में ले रहे हैं। यह जलवायु परिवर्तन की चुनौतियां हैं और इन चुनौतियों से निपटने में हरित विकास और हरित रोजगार का मिशन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
हरित विकास एवं रोजगार जलवायु परिवर्तन से लड़ने में महत्वपूर्ण: मोदी

मध्य प्रदेश: कार ओवरटेकिंग को लेकर AAP पार्षद के पति से बर्बरता: लाठी-डंडों से पीटा, धरने पर बैठे समर्थक

बिहार: समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, सिपाहियों से बाइक लूटने की कोशिश; तीन बदमाश फरार

उत्तर प्रदेश: यूपी की राजनीति में एंट्री की तैयारी में जेडीयू, 1 नवंबर को वाराणसी में होगा राज्य स्तरीय सम्मेलन

