नयी दिल्ली 23 जुलाई (कड़वा सत्य) हज 2024 के सभी भारतीय हज यात्री सुरक्षित घर वापस पहुंच चुके हैं और इनमें से 95 प्रतिशत से अधिक हज यात्रियों ने सऊदी अरब में हज कमिटी ऑफ इंडिया और वहां स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावासद्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष और खुशी व्यक्त की है तथा भारत सरकार विशेषकर अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का शुक्रिया अदा किया ।
दिल्ली और मुंबई हवाई अड्डा पर हज कमिटी ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. लियाकत अली अफ़ाक़ी ने हज यात्रियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की विशेष निगरानी के कारण हज 2024 कई मायनों में अनुकरणीय रहा। उन्होंने कहा कि हज 2024 में पहली बार भारतीय हज यात्रियों को सुविधाओं के मामले में कई नायाब तोहफे मिले हैं। उन्होंने बताया कि मदीना में 95 प्रतिशत से अधिक भारतीय हज यात्रियों को मस्जिद नबवी के बहुत करीब ठहराया गया था।
हज 2024 सफलतापूर्वक संपन्न, सभी भारतीय हज यात्री सुरक्षित घर पहुंचे

बिहार में Business शुरू करना हुआ आसान? 62 सेवाएं एक प्लेटफॉर्म पर, जानें नए Single Window Portal की खासियत

दिल्ली के तिगड़ी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन! 6 साल के बच्चे समेत 11 बाल श्रमिक मुक्त, चिप्स-बिस्कुट देकर कराया जा रहा था काम

मध्यप्रदेश: आदिवासी युवक की हत्या के बाद बिगौड़ी गांव में तनाव, ‘घर बिकाऊ है’ की तस्वीरें वायरल; एसपी ने संभाली कमान

