नयी दिल्ली 09 सितम्बर (कड़वा सत्य) सेना और वायु सेना के कर्मियों के कौशल और क्षमता को बढ़ाने के लिए सोमवार को यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में गति शक्ति विश्वविद्यालय, वडोदरा के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गये।
समझौता ज्ञापन दोनों सेनाओं को लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में उच्च विशेषज्ञता हासिल करने में सक्षम बनाएगा। यह लॉजिस्टिक्स संचालन के विभिन्न पहलुओं पर आन्तरिक विशेषज्ञता का विकास सुनिश्चित करेगा और राष्ट्रीय विकास योजनाओं - पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान 2021 तथा राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति 2022 में प्रभावी ढंग से योगदान देगा।
सेना और वायु सेना ने गति शक्ति विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

उत्तर प्रदेश: बारिश-आंधी से फसल क्षति पर 72 घंटे में दें सूचना, टोल-फ्री नंबर 14447 पर दर्ज होगी किसानों की शिकायत

बिहार: औरंगाबाद के जम्होर में पितृपक्ष महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम

मध्य प्रदेश: नगर परिषद गुढ़ में भाजपा का बड़ा राजनीतिक भूचाल, 10 से अधिक पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा

