नयी दिल्ली, 22 सितंबर (कड़वा सत्य) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने रविवार को सिंगापुर में इन्वेस्ट इंडिया के नए कार्यालय का उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसी माह चार-पांच तारीख को सिंगापुर की अपनी यात्रा के दौरान यहां एक इन्वेस्ट इंडिया कार्यालय स्थापित करने की घोषणा की थी।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार सिंगापुर में स्थापित किया गया यह कार्यालय इन्वेस्ट इंडिया का पहला विदेशी कार्यालय है। मंत्रालय के अनुसार इस महत्वपूर्ण कदम से निवेश के क्षेत्र में सिंगापुर के साथ साझेदारी को गहरा करने और वैश्विक निवेशकों के लिए भारत के साथ जुड़ना आसान बनाने की भारत की प्रतिबद्धता को और बल मिलेगा।
इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने कहा, "सिंगापुर भारत के लिए एक प्रमुख रणनीतिक भागीदार है, और यह कार्यालय सिंगापुर और व्यापक आसियान क्षेत्र के साथ आर्थिक सहयोग को मजबूत करने के हमारे प्रयासों में एक नया अध्याय है। हम अधिक विदेशी निवेश भारत कार्यालय खोलने की योजना बना रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में वैश्विक निवेशकों को भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था तक निर्बाध पहुंच प्रदान करने का लक्ष्य है।
,
कड़वा सत्य
सिंगापुर में इन्वेस्ट इंडिया के कार्यालय का उद्घाटन किया पीयूष गोयल ने

उत्तर प्रदेश: बारिश-आंधी से फसल क्षति पर 72 घंटे में दें सूचना, टोल-फ्री नंबर 14447 पर दर्ज होगी किसानों की शिकायत

बिहार: औरंगाबाद के जम्होर में पितृपक्ष महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम

मध्य प्रदेश: नगर परिषद गुढ़ में भाजपा का बड़ा राजनीतिक भूचाल, 10 से अधिक पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा

