नयी दिल्ली 24 सितंबर (कड़वा सत्य) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रत्येक मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के पूसा परिसर में किसानों और किसान संगठनों से मुलाकात मुलाकात की और कहा कि सरकार किसानों के साथ है।
श्री चौहान ने आज मंगलवार को पूसा परिसर में किसानों और किसान संगठनों से मुलाकात की और उनकी शिकायत तथा सुझावों को सुना। विभिन्न राज्यों के किसान संगठनों ने कृषि क्षेत्र में हुए सुधारों को महत्वपूर्ण बताया और उन्हें लागू करने के सुझाव दिए।
श्री चौहान प्रत्येक मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के पूसा परिसर में किसानों और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात किया करेंगे।
केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करने वाले किसान नेताओं में रघुनाथ दादा पाटिल (महाराष्ट्र),
अशोक बालियान (उत्तर प्रदेश),केपी सिंह,धर्मेंद्र मालिक (उत्तर प्रदेश),सलविंद सिंह तथा
सुरेंद्र सिंह चौहान (दिल्ली),हरि चंद्र गहलोत,सेवा सिंह आर्य और
अमन सिंह (हरियाणा) तथा सर्वश्री अमन सिंह,राजेंद्र सिंह,ऊधम सिंह,मांगे त्यागी और
दलजीत कौर रंधावा सहित कई नेता शामिल थे। इसके अलावा किसान नेता सतेंद्र सिंह तुगाना के साथ मिले प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री धर्मपाल सिंह,धर्मवीर सिंह ,राजपाल सिंह,
सिंह,वीरसेन सिंह,महावीर सिंह,धर्मेन्द्र सिंह,योगेन्द्र सिंह और नरेन्द्र सिंह भी शामिल थे।
केंद्रीय कृषि मंत्री ने आश्वस्त किया कि किसानों के सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।श्री चौहान ने किसान संगठनों के साथ फसल बीमा, किसान सम्मान निधि, आवारा पशु,न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), खाद बीज सहित किसानों और कृषि से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने किसानों को सरकार के प्रयासों से अवगत भी कराया और केन्द्र सरकार के अब तक लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों और उनके लाभ के बारे में बताया।
सत्या,
कड़वा सत्य
सरकार किसानों के साथ: शिवराज

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

