नयी दिल्ली 16 जून (कड़वा सत्य) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने संसद भवन परिसर में प्रमुख नेताओं की प्रतिमाओं को उनके मूल स्थान से हटाकर दूसरी जगह स्थापित करने को संसदीय नियमों और परंपराओं का उल्लंघन करार देते हुए कहा है कि इस मामले में सरकार ने किसी से विचार विमर्श किए बिना मनमानी की है।
श्री खडगे ने कहा "संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी और डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर समेत कई महान नेताओं की मूर्तियों को प्रमुख स्थानों से हटाकर बिना किसी प र्श के मनमाने ढंग से कोने में स्थापित कर दिया गया है और यह हमारे लोकतंत्र की मूल भावना का उल्लंघन है। पूरे संसद भवन में लगभग 50 ऐसी मूर्तियाँ हैं। संसद भवन परिसर में प्रत्येक मूर्ति का स्थान विशेष महत्व रखता है।"
उन्होंने कहा "पुराने संसद भवन के ठीक सामने स्थित ध्यान मुद्रा में महात्मा गांधी की प्रतिमा भारत की लोकतांत्रिक राजनीति के लिए अत्यधिक महत्व रखती है। सदस्यों ने अपने भीतर महात्मा की भावना को आत्मसात करते हुए उनकी प्रतिमा पर ंजलि अर्पित की। यह वह स्थान है जहां सदस्य अक्सर अपनी उपस्थिति से शक्ति प्राप्त करते हुए शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन करते थे। डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा भी एक सुविधाजनक स्थान पर रखी गई थी। बाबा साहब की यह मूर्ति सांसदों की पीढ़ियों को संविधान में निहित मूल्यों और सिद्धांतों को दृढ़ता से बनाए रखने का संदेश देती है। संयोग से 60 के दशक के मध्य में अपने छात्र जीवन के दौरान मैं संसद भवन परिसर में बाबासाहेब की प्रतिमा स्थापित करने की मांग में सबसे आगे था। गहन विचार विमर्श के बाद और सबके प्रयास से बाबासाहेब की प्रतिमा सही और सबकी सुविधा वाली जगह पर स्थापित की गई थी। इससे बाबा साहब को ंजलि देने वाले लोगों की आवाजाही में भी सुविधा हुई।"
श्री खडगे ने कहा "यह सब अब मनमाने और एकतरफ़ा तरीके से उठाया गया कदम है।संसद भवन परिसर में राष्ट्रीय नेताओं और सांसदों के चित्रों और मूर्तियों को स्थापित करने के लिए एक समिति है जिसे 'संसद भवन परिसर में राष्ट्रीय नेताओं और सांसदों के चित्रों और मूर्तियों की स्थापना पर समिति' कहा जाता है लेकिन 2019 से समिति का पुनर्गठन नहीं किया गया है।"
उन्होंने कहा कि संबंधित हितधारकों के साथ उचित चर्चा और विचार-विमर्श के बिना सरकार ने यह निर्णय लिया है जो संसदीय नियम और परंपराओं के खिलाफ हैं।
,
कड़वा सत्य
संसद भवन परिसर में मूर्तियों की जगह बदलना सरकार की मनमानी: खडगे

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा

