नयी दिल्ली, 13 सितंबर (कड़वा सत्य) दिल्ली आबकारी नीति कथित घोटाले से संबंधित केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के मुकदमे में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय से सशर्त जमानत मिलने के बाद विशेष अदालत ने उन्हें रिहा करने का आदेश दिया।
श्री केजरीवाल की ओर से उनके अधिवक्ता द्वारा 10 लाख रुपए के जमानती बॉन्ड दाखिल करने की तमाम प्रक्रिया पूरी करने के बाद राकेश स्याल की विशेष अदालत ने रिहाई संबंधी आदेश पारित किया।
अदालत ने अधिवक्ता की इस गुहार को भी स्वीकार कर लिया, जिसमें उन्होंने श्री केजरीवाल की रिहाई संबंधी आदेश विशेष संदेशवाहक द्वारा तत्काल तिहाड़ जेल प्रशासन को भेजने की मांग की थी।
,
कड़वा सत्य
विशेष अदालत ने दिया केजरीवाल की रिहाई का आदेश

उत्तरप्रदेश: महज 24 घंटे भी प्रभावी नहीं रहा दुकान बंदी का आदेश! बंद कराई दुकानें फिर खुलीं, धड़ल्ले से बिक रही बिरयानी

उत्तर प्रदेश: बाराबंकी में बाढ़ से स्कूल जलमग्न, पानी के बीच पढ़ने पहुंच रहे 232 बच्चे; हर साल बनती है यही स्थिति

बिहार: बिहार के औरंगाबाद जिले में मॉब लिंचिंग जैसी वारदात, युवक की पीट-पीटकर हत्या

