नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे को उनकी अंतरात्मा की आवाज बताते हुए आज कहा कि देश को विभाजित करने वाली सोच कांग्रेस पार्टी को ही विभाजित करने लगी है।
भाजपा के भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “कांग्रेस के पास देश के लिए कोई मिशन नहीं है। उनके पास पार्टी के भीतर केवल भ्रम, विरोधाभास और विभाजन है जो अब कांग्रेस को ही विभाजित करने लगा है।"
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "उनका इस्तीफा उनकी आत्मा की आवाज से प्रेरित है। कारण सर्वविदित है। इसकी शुरुआत उम्मीदवारों की घोषणा के साथ हुई। वे उस व्यक्ति के साथ खड़े नहीं हो सकते जो देश को विभाजित करने की बात करता है, और दुश्मनों के साथ खड़ा है। कई लोग विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस में अब कोई राय नहीं सुनी जाती है। इसीलिए अब श्री अरविंदर सिंह लवली की अंदरूनी आवाज के कारण उनका इस्तीफा आया है।'
.साहू
कड़वा सत्य
विभाजन की सोच अब कांग्रेस को विभाजित करने लगी है :भाजपा

बिहार ने Bauma CONEXPO INDIA 2026 में दिखाई अपनी औद्योगिक ताकत, निवेशकों के सामने खोले बड़े अवसर

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

