नयी दिल्ली 11 जून (कड़वा सत्य) श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का कार्यभार ग्रहण किया।
श्री चौहान सुबह कृषि भवन मंत्रालय के कार्यालय पहुंचे जहां वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय एक महत्वपूर्ण कड़ी बनकर कार्य करेगा। किसान कल्याण प्रधानमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “ मैं, मेरे साथी मंत्रीगण और अधिकारी एक टीम के रूप में मिलकर काम करेंगे। परिश्रम की पराकाष्ठा और प्रयत्नों की परिसीमा करेंगे।”
उन्होंने कहा, “ संकल्प पत्र अधिकारियों को सौंपा गया है जिसमें किसानों के कल्याण के कौन से कदम उठाएंगे, उसके वचन और मोदी जी की गारंटी भी है। किसान कल्याण के प्रत्येक संकल्प को पूरा करने के लिए भी आज काम प्रारंभ होगा। हम सब मिलकर खेती और किसानों के कल्याण के काम में अभी से जुटते हैं और अपने आपको समर्पित करते हैं।”
सत्या.साहू
कड़वा सत्य
विकसित भारत के लिए मिलकर काम करेंगे: चौहान

मध्य प्रदेश : 'आओ बैठकर दारू पीते हैं...' पुरानी रंजिश में युवक को बुलाया और दे दी दर्दनाक मौत!

राजस्थान: सिरोही में पटवारी हत्याकांड का खुलासा, साजिश के तहत पीट-पीटकर की गई थी हत्या; 3 आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: लंबे समय से बंद डिंडौरी की हेरिटेज लिकर यूनिट फिर शुरू, 12 सदस्यीय समूह को मिली जिम्मेदारी

