नयी दिल्ली, 31 अगस्त (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में रेल यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए तीन नयी वंदे भारत रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय की शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार श्री मोदी दोपहर साढ़े 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मेरठ-लखनऊ; मदुरै-बेंगलुरु और चेन्नई-नागरकोइल के बीच इन नयी ट्रेनों को हरी झंडी दिखा कर उनकी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे।
वंदे भारत प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत की सोच को मूर्तरूप देने की सफलता का एक प्रतीक बतायी जाती हैं। वंदे भारत रेलगाड़ियां वर्तमान में तीव्र गति से चल रही गाड़ियों की तुलना में यात्रा समय को कम करेंगी।
मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत से लगभग एक घंटा, चेन्नई एग्मोर-नागरकोइल वंदे भारत से दो घंटे और मदुरै-बेंगलुरु वंदे भारत से यात्रा समय में डेढ़ घंटे की बचत होगी।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि नई वंदे भारत रेलगाड़ियां संबंधित क्षेत्रों के लोगों को तीव्रगति और सुविधा के साथ यात्रा करने के लिए विश्व स्तरीय सेवा प्रदान करेंगी और तीन राज्यों- उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक के लोगों की लंबी समय से चल रही मांग को पूरा करेंगी।
,
कड़वा सत्य
वंदे भारत श्रृंखला में तीन नयी रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाएंगे मोदी

Bihar News: बिहार में 12 औद्योगिक इकाइयों को मिली मंजूरी! ₹132.60 करोड़ का निवेश, 2,500 रोजगार की उम्मीद

उत्तर प्रदेश: हाथरस में 115वें दाऊजी मेले के लाफ्टर शो में भीड़ बेकाबू, लाठी फटकारने पर मची भगदड़, होमगार्ड घायल

उत्तर प्रदेश: जौनपुर में 15 फरार गैंगस्टरों पर 25-25 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की गिरफ्तारी की कार्रवाई

