नयी दिल्ली 28 अप्रैल (कड़वा सत्य) दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के उम्मीदवार प्रवीन खंडेलवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस में चल रहे आंतरिक संघर्ष के कारण पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे से उसकी लचर पचर हालत साफ़ दिखाई देती है।
श्री खंडेलवाल ने यहां कहा कि श्री अरविंदर लवली का दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना स्पष्ट करता है कि कांग्रेस पार्टी एक डूबता जहाज है जिसे उसके सबसे वरिष्ठ नेताओं ने छोड़ दिया है। श्री लवली के इस कदम से स्पष्ट रूप से दिखाई देता है कि कांग्रेस पार्टी के पास न तो कोई नेता है और न ही कोई नेतृत्व बचा है और अब इस पार्टी के लिए कोई भविष्य भी नहीं है।
लवली का इस्तीफा कांग्रेस की लचर हालत का प्रतीक: खंडेलवाल

बिहार ने Bauma CONEXPO INDIA 2026 में दिखाई अपनी औद्योगिक ताकत, निवेशकों के सामने खोले बड़े अवसर

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

