नयी दिल्ली 14 अगस्त (कड़वा सत्य) सरकार ने रूसी समाचार एजेंसी के उस दावे का आज खंडन किया है कि भारतीय खुफिया एजेंसियां बंगलादेश की घटनाओं के बाद अमेरिकी राजनयिकों की मुलाकातों की निगरानी कर रही है।
सूत्रों ने कहा कि रूसी समाचार एजेंसी की सोशल मीडिया पोस्ट असत्य एवं गुमराह करने वाली है।
उल्लेखनीय है कि स्पूतनिक इंडिया की एक्स पर एक पोस्ट में ‘एक्सक्लूसिव’ खबर के रूप में कहा गया, “विपक्ष के साथ अमेरिकी राजनयिकों की मुलाकात पर भारतीय खुफिया विभाग की नजर। स्पूतनिक को पता चला है कि अमेरिकी महावाणिज्यदूत जेनिफर लार्सन और भारतीय राजनेताओं के बीच मुलाकातों की एक श्रृंखला ने बंगलादेश में हालिया घटनाक्रम को देखते हुए ‘वाजिब चिंताएं’ पैदा कर दी हैं।”
कड़वा सत्य
‘रूसी समाचार एजेंसी की खबर गुमराह करने वाली’

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

