औरंगाबाद: नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले एक आरोपी को सलैया पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गया जिले के बांके बाजार थाना क्षेत्र के तिलैया निवासी अजय रविदास के रूप में की गई हैं। इसके खिलाफ़ वर्ष 2022 में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें पीड़िता के परिजनों ने लिखित शिकायत की थी कि आरोपी उनकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।
मामले की जानकारी होने पर आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वह उनकी एक नहीं सुना। पीड़िता को अपनी बातों में लेकर लगातार ठिकाने बदलता रहा। इस बीच लंबे समय से फरार रहने के कारण न्यायलय द्वारा इसके खिलाफ वारंट निर्गत किया गया था। इसी क्रम में यह पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नाबालिग लड़की से शादी कर लिया है और अब उसके दो बच्चे है। थानाध्यक्ष घनंजय शर्मा ने बताया कि बहला-फुसलाकर लड़की को भगा ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।





