नयी दिल्ली, 01सितम्बर(कड़वा सत्य) राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 2 से 4 सितंबर तक महाराष्ट्र का दौरा करेंगी। इस दौरान वह 2 सितंबर को वारणानगर, कोल्हापुर में श्री वारणा महिला सहकारी समूह के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगी।
यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक 3 सितंबर को राष्ट्रपति पुणे में सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड यूनिवर्सिटी) के 21वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे और संबोधित करेंगे। उसी दिन वह मुंबई में महाराष्ट्र विधान परिषद के शताब्दी वर्ष समारोह की शोभा बढ़ाएंगी।
राष्ट्रपति 4 सितंबर को लातूर के उदगीर में बुद्ध विहार का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद वह उदगीर में महाराष्ट्र सरकार की 'शासन अपल्या दारी' और 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना' के लाभार्थियों की एक सभा को भी संबोधित करेंगी।
सैनी
कड़वा सत्य
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 2 से 4 सितंबर तक महाराष्ट्र के दौरे पर

राजस्थान: संत त्रिवेणी गिरी की मौत पर उबाल, 10 अक्टूबर को शिवगंज थाने के घेराव की चेतावनी

बाल संरक्षण के क्षेत्र में सर्टिफिकेट कोर्स और शोध के लिए नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर और सी-लैब ने मिलाया हाथ

YellowDots Talent DPI LIVE: देशभर के युवाओं के लिए मुफ्त Coaching, AI Tutor और IIT Kharagpur Certificate एक साथ

