नयी दिल्ली, 11 अगस्त (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को तिमोर-लेस्ते के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किये जाने पर रविवार को खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते पुरस्कार कई वर्षों तक सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रपति मुर्मु के उल्लेखनीय योगदान को मान्यता प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि “राष्ट्रपति जी को तिमोर-लेस्ते के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित होते देखना हमारे लिए गर्व का क्षण है। यह हमारे देशों के बीच मजबूत संबंधों और आपसी सम्मान को दर्शाता है। यह कई वर्षों तक उनके सार्वजनिक जीवन में उल्लेखनीय योगदान की मान्यता भी है।”
शनिवार को, राष्ट्रपति मुर्मु को तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस ोस-होर्ता द्वारा देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार सार्वजनिक सेवा में राष्ट्रपति मुर्मु की उपलब्धियों और शिक्षा, सामाजिक कल्याण और महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति समर्पण को मान्यता प्रदान करता है।
कड़वा सत्य
राष्ट्रपति मुर्मु को तिमोर-लेस्ते का पुरस्कार दोनों देशों के मजबूत संबंधों को दर्शाता है: मोदी

Patna News: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA का बड़ा एक्शन! अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई के निर्देश

मध्य प्रदेश: कार ओवरटेकिंग को लेकर AAP पार्षद के पति से बर्बरता: लाठी-डंडों से पीटा, धरने पर बैठे समर्थक

बिहार: समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, सिपाहियों से बाइक लूटने की कोशिश; तीन बदमाश फरार

