नयी दिल्ली, 10 जनवरी (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि पार्टी नेतृत्व को अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने का आमंत्रण मिला है लेकिन यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ(आरएसएस) कर रहा है इसलिए पार्टी नेताओं ने इस कार्यक्रम में नहीं जाने का निर्णय लिया है।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने एक बयान में कहा, “ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन का निमंत्रण मिला। भगवान राम की पूजा-अर्चना करोड़ों भारतीय करते हैं। धर्म मनुष्य का व्यक्तिगत विषय होता आया है लेकिन भाजपा और आरएसएस ने वर्षों से अयोध्या में राम मंदिर को एक राजनीतिक परियोजना बना दिया है और एक अर्द्धनिर्मित मंदिर का उद्घाटन केवल चुनावी लाभ उठाने के लिए ही किया जा रहा है।”
उन्होंने कहा, “वर्ष 2019 के उच्चतम न्यायालय के निर्णय को स्वीकार करते हुए और लोगों की आस्था के सम्मान में श्री खडगे, श्रीमती गांधी और श्री अधीर रंजन ने भाजपा और आरएसएस के इस आयोजन के निमंत्रण को ससम्मान अस्वीकार करते हैं।”
अभिनव,आशा
राम मंदिर उद्घाटन में शामिल नहीं होंगे कांग्रेस नेता

उत्तरप्रदेश: सहारनपुर से बिहार तक नकली सिक्कों की सप्लाई! 70 करोड़ से ज्यादा के सिक्के बाजार में खपा चुके गिरोह का पर्दाफाश

मध्यप्रदेश: महिदपुर में स्कूल बंद होने के विरोध में चक्काजाम, विधायक के साथ सड़क पर उतरे ग्रामीण

HACK CORE 2026: AI से किसानों की समस्या का समाधान, SeedCoders ने जीती राष्ट्रीय प्रतियोगिता

