नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (कड़वा सत्य) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि हर चुनावी सभा मे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भले ही उन्हें 'सुपरमैन' की तरह पेश करती हो लेकिन देश की जनता समझती है कि वह सुपरमैन नहीं बल्कि 'महंगाई मैन' है।
श्रीमती वाड्रा ने आज यहां कहा, "जब मोदी जी चुनाव प्रचार के लिए आते थे, तो ऐसा दिखाया जाता था कि मानो यह सुपरमैन हों लेकिन अब ये 'महंगाई मैन' बन गए हैं।भाजपा के नेता कहते हैं कि मोदी जी बहुत ताकतवर हैं, चाहें तो चुटकी भर में युद्ध रुकवा सकते हैं। तो मोदी जी ने बेरोजगारी और महंगाई क्यों नहीं कम की। दरअसल, इन्हें पता ही नहीं कि जनता के क्या संघर्ष हैं। आप इस महान देश की जनता हैं। आपने खून-पसीने से इस देश की धरती को सींचा है।"
श्रीमती वाड्रा ने कहा,"स्वतंत्रता आंदोलन में जनता आगे आकर देश के लिए लड़ी लेकिन आज देश में जनता के सामने कई सारी परिस्थितियां हैं। आपके जीवन के कई संघर्ष और परिस्थितियां हैं।महंगाई, बेरोजगारी के दौर में लोग सुबह से शाम तक कई मुश्किलों का सामना करते हैं।"
,
कड़वा सत्य
मोदी 'सुपरमैन' नहीं, 'महंगाई मैन' बन गये हैं : प्रियंका

मध्यप्रदेश: बैतूल में प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला तो कलेक्टर की गाड़ी के सामने बैठा हितग्राही, पत्नी-बेटे के साथ लगाई गुहार

उत्तर प्रदेश: बहराइच में बाइक से घर लौट रहे चाचा-भतीजे को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश : 'आओ बैठकर दारू पीते हैं...' पुरानी रंजिश में युवक को बुलाया और दे दी दर्दनाक मौत!

