नयी दिल्ली, 08 जनवरी (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से बात की और उन्हें संसदीय चुनावों में "ऐतिहासिक" जीत के लिए बधाई दी।
श्री मोदी ने मल्टी-ब्लॉगिंग साइट एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "प्रधानमंत्री शेख हसीना से बात की और उन्हें संसदीय चुनावों में लगातार चौथी बार ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी।"
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने बंगलादेश के लोगों को सफल चुनाव के लिए बधाई भी दी।
उन्होंने कहा, 'हम बंगलादेश के साथ अपनी स्थायी और जन-केंद्रित साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'
संतोष
मोदी संसदीय चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए हसीना को दी बधाई

बिहार: रिया की मौत को एक माह, आठ आरोपित अब भी फरार

मध्यप्रदेश: नरसिंहपुर में ₹5 लाख की कार से ले जाई जा रही थी ₹66690 की अवैध शराब, पुलिस ने पीछा कर पकड़ कर की कार्यवाही

उत्तरप्रदेश: सहारनपुर से बिहार तक नकली सिक्कों की सप्लाई! 70 करोड़ से ज्यादा के सिक्के बाजार में खपा चुके गिरोह का पर्दाफाश

