न्यूयॉर्क/नयी दिल्ली 23 सितंबर (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके को बधाई दी और कहा कि वह द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत की पड़ोस प्रथम नीति और विजन सागर में श्रीलंका का विशेष स्थान है। 'श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनावों में आपकी जीत पर अनुरा दिसानायके को बधाई।'
श्री मोदी ने कहा,“भारत की पड़ोस प्रथम नीति और विजन सागर में श्रीलंका का विशेष स्थान है। मैं हमारे लोगों और पूरे क्षेत्र के लाभ के लिए हमारे बहुमुखी सहयोग को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।”
श्री दिसानायके ने बधाई के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि वह दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता को साझा करते हैं।
उन्होंने कहा 'प्रधानमंत्री मोदी आपके दयालु शब्दों और समर्थन के लिए धन्यवाद। मैं हमारे देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने की आपकी प्रतिबद्धता को साझा करता हूं। साथ मिलकर हम अपने लोगों और पूरे क्षेत्र के लाभ के लिए सहयोग बढ़ाने की दिशा में काम कर सकते हैं।'
नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) पार्टी के नेता श्री दिसानायके को रविवार को श्रीलंका के नौंवे राष्ट्रपति के रूप में चुना गया।
अशोक
कड़वा सत्य
मोदी ने अनुरा दिसानायके को बधाई दी

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

